राष्ट्रीय किसान संगठन की ऊना जिला की बैठक बंगाणा में संपन्न
अजय कुमार, बंगाणा, आज राष्ट्रीय किसान संगठन की ऊना जिला की बैठक शिवालिक होटल बंगाणा में राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मोदगिल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुबेर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुबेर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार भारत की कृषि को बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानो के हवाले करना चाहती है इसीलिए वे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं देना चाहते और न ही डॉक्टर स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार एम एस पी देना चाहते हैं। हमारी केंद्र सरकार से मुख्य मांग एम एस पी गारंटी कानून की है जिसके लिए देश के किसानों को एक बार फिर आंदोलन की राह अपनानी पड़ सकती है, जिसके लिए आप सबको तैयार होना है। यदि देश में किसान और खेती को बचाना है तो किसानों को एकजुट होना पड़ेगा जिसके लिए सारे देश के किसान संगठन लाम बंद हो रहे हैं। बैठक में जिला और तहसील कार्यकारिणी का चुनाव किया गया आर सी शर्मा को जिला ऊना के अध्यक्ष और छोटेलाल शर्मा को महामंत्री की कमान दी गई है। प्रकाश चंद शर्मा को बंगाणा तहसील का अध्यक्ष और सुरेंद्र ठाकुर को लठीयानी को महामंत्री बनाया गया है। इसी के साथ पंडित ज्ञानचंद को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, अनिल सागर को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि प्रदेश में दोबारा भूमि का भु इकत्रीकरण (consolidation) किया जाना चाहिए। क्योंकि पिछले भू एकत्रीकरण के बाद भूमि कई हिस्सों में कई टुकड़ों में बंट गई है तथा कई कामों में आबादियों में रास्तों का प्रावधान नहीं है जिससे लोगों को बड़ी समस्याएं आ रही हैं और झगड़ा पैदा हो गए हैं जिसका हल से ही समाधान संभव है। कृषि विभाग में कार्यरत कृषि विशेषज्ञों को खेतों में भेज कर किसानो की सहायता करने के लिए आदेश देने की भी संगठन ने मांग उठाई है। बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण शास्त्री, ठाकुर मोजी राम, सेवानिवृत्ति कनिष्ठ अभियंता राजकुमार, संगठन के प्रदेश कोष प्रमुख ठाकुर करम सिंह, कार्यालय सचिव रमेश सोनी, पंडित साधु राम, सेवा निवृत्त ट्रेजरी ऑफिसर पंडित बनवारी लाल जी और करमचंद हटली शामिल रहे ।
