February 12, 2026

दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए बनाए जा रहे हैं यूडीआईडी कार्ड-वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी

आंख, कान, दिमाग, मेडिसिन, हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मौके पर किया चेकअप

सोमनाथ शर्मा, नंगल 15 फरवरी , डॉ. प्रीति यादव आईएएस डिप्टी कमिश्नर रूपनगर के निर्देशानुसार सब डिवीजन अस्पताल नंगल में दिव्यांग व्यक्तियों के पंजीकरण के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें रूपनगर से आंख, कान, दिमाग, हड्डियां, मेडिसिन व विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मौके पर ही चेकअप व रजिस्ट्रेशन किया। यह कैंप डॉ. मनु विज सिविल सर्जन रूपनगर के नेतृत्व और डॉ. चरणजीत कुमार सीनियर मेडिकल ऑफिसर एस डिवीजन अस्पताल नंगल की देखरेख में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग विकलांग व्यक्तियों का पंजीकरण कर उनकी विकलांगता के अनुसार प्रमाण पत्र जारी करता है। जिसके लिए व्यक्ति का संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर से चेकअप कराया जाता है और टेस्ट रिपोर्ट ली जाती है। जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन के माध्यम से एक प्रमाण पत्र बनाया जाता है, जिससे उसकी विकलांगता की पुष्टि होती है और विकलांग व्यक्ति सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र होता है। और विकलांग व्यक्ति सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने का प्रावधान किया गया है, जो ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इस शिविर में 4 से अधिक दिव्यांगों का पंजीयन किया गया जिनकी मौके पर ही चिकित्सकों ने रिपोर्ट तैयार की। इस अवसर पर डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. संदीप, डॉ. जीरा, डॉ. कंवरवीर सिंह, डॉ. रमनप्रीत कौर, पुष्पिंदर कौर, मनदीप चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *