कारोबार के अन्य क्षेत्रों में यूको बैंक का प्रदर्शन काफी अच्छा
मोहाली : यूको बैंक के एमडी तथा सीईओ अश्वनी कुमार ने मोहाली सिटी सेंटर में यूको बैंक की एयरो सिटी शाखा का उद्घाटन किया। अश्वनी कुमार ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए यूको बैंक के दिसंबर 2023 के वित्तीय परिणामों की जानकारी दी और बताया कि यूको बैंक देश का अग्रणी बैंक है। पिछली तिमाही में बैंक ने उल्लेखनीय लाभ कमाया है। कारोबार के अन्य क्षेत्रों में यूको बैंक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अनेक ऋण योजनाएं तथा डिजिटल उत्पाद शुरू किए हैं।
अश्वनी कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों का आभार व्यक्त किया और ग्राहकों से अपना सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में अंचल प्रमुख घनश्याम परमार ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए बताया कि चंडीगढ़ अंचल में यूको बैंक की 100 से अधिक शाखाएँ हैं। बैंक के वित्तीय उत्पाद सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं। बैंक के स्टाफ द्वारा शाखा के आसपास के क्षेत्र में निवासियों को यूको बैंक के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कई ग्राहकों ने भी अपने विचार रखे और इस क्षेत्र में यूको बैंक द्वारा अपनी शाखा खोले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बैंकिंग कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर बैंक के स्टाफ एवं ग्राहक काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
