February 18, 2026

दो अवैध कालोनियों को जिला नगर योजनाकार द्वारा किया गया ध्वस्त

उपायुक्त ने बिना अनुमति के निर्माण कार्य न करने की करी अपील

उपायुक्त श्रीमती मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अतिक्रमण ड्राइव चलाई गई । उपायुक्त ने जिलावासियों से कोई भी निर्माण कार्य बिना अनुमति के न करने की अपील की । इस कार्यवाही में गाव भोज मटौर व बांसघाटी में बने हुए 2 अवैध कॉलानियों को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाही में श्री सजय नारग डी०टी०पी०. ड्यूटी श्री अशोक कुमार सहायक नगर योजनाकार श्री मोहित शर्मा एफआई एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में सपन्न हुई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नगर योजनाकार ने बताया कि उक्त कार्यवाही करने से पहले विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन चुककर्ताओं द्वारा इन अवैध निर्माणों को नहीं हटाया गया, जिस कारण विभाग को यह कार्यवाही करनी पड़ी।
उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी निर्माण करने या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लिए बिना कोई भी अवैध निर्माण या कॉलोनी बिकसित की जाती है तो विभाग उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखेगा। अतः आम जनता से अनुरोध किया जाता है कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *