दो दिवसीय पवित्रा वर्कशॉप का आयोजन
नवीन, ऊना, श्री श्री रविशंकर जी की संस्था दि आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा “वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे” पर चलाए गए अभियान 13 may,1300lives के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ विद्यालय बसदेहरा में 2 दिवसीय पवित्रा वर्कशाप का आयोजन किया गया । जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजिंदर सिंह ने बताया कि इस शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षिका पूजा डोगरा द्वारा किया गया जिसमें किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी गलत धारणाओं के प्रति सजग करवाया गया और साथ ही साथ किशोरावस्था के दौरान लड़कियों को किन किन समस्याओं से गुजरना पड़ता है व सही ज्ञान,योग,घरेलू उपचार और आयुर्वेद द्वारा इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है यह सब वैज्ञानिक तथ्यों के साथ समझाया गया । उन्होंने बताया कि आंकड़ो के अनुसार ,भारत मे लगभग 20 करोड़ महिलाएं मासिक धर्म के प्रति स्वस्थता व उससे जुड़ी सावधानियों से अनभिज्ञ हैं जो कि समय पर सही ज्ञान न होने के कारण महिलाओं में उग्र बीमारियों का रूप धारण कर लेती हैं । भारत मे बढ़ती इन समस्याओं के प्रति आर्ट ऑफ लिविंग ने प्रोजेक्ट पवित्रा शुरू किया है जिसमे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षु ग्रामीण क्षेत्रों ,स्कूलों , मोहल्लों और बस्तियों में जा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं । इस कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए उप प्रधानाचार्य कामना शर्मा ने कहा की ऐसी कार्यशालाएं हर महिला के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं अतः समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए ।कार्यशाला के अंत में टीम पवित्रा द्वारा पौधारोपण भी किया गया । इस अवसर पर डीपी शमशेर सिंह, लेक्चरर अशविनी , मैडम अंजली , मैडम कामना , मैडम रिमल , मैडम प्रिया , मैडम नीरज संधू व अन्य अधापिका उपस्थित रहीं ।
