February 15, 2026

गुरुग्राम में अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग के दो प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी

स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ की 7वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य में वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण करते हुए विकास-योजनाओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वन्य-जीवन धरती माता के सभी पारिस्थितिक घटकों के बीच संतुलन बनाए रखने का आधार है। बैठक में पंचकूला जिला में स्थित चंडी मंदिर से लेकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी तक बनने वाली नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की मंजूरी देते हुए केंद्र सरकार को “वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस” के लिए भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में गुरुग्राम जिला के गांव ढोरका में अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग के दो प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के ACS विनीत गर्ग समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *