February 19, 2026

ट्रूडो ने ‘कनाडा फर्स्ट’ नीति का किया ऐलान

भारतीय छात्रों को अस्थाई कार्यों में रोजगार के लिए बढ़ेगी मुश्किलें

ओटावा, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2025 से विदेशी अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। उन्होंने इसे ‘कनाडा फर्स्ट’ का नाम दिया है। ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर बताया कि कंपनियों को नौकरी में अब कनाडाई नागरिकों को प्राथमिकता देनी होगी। कनाडा की कंपनियों को अब विदेशी कर्मचारियों को अस्थाई तौर पर रखने से पहले यह बताना होगा कि उन्हें कनाडा का योग्य नागरिक नहीं मिला है। जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि यह निर्णय अस्थाई है और कनाडा की आबादी में हो रहे इजाफे को रोकने के लिए लिया गया है। माना जा रहा है कि ट्रूडो सरकार के इस फैसले से प्रवासी युवाओं के बीच बेरोजगारी बढ़ सकती है। भारतीय छात्र शॉपिंग मॉल,फूड स्टोर और रेस्टोरेंट में काम कर रहे हैं। कनाडा में 2023 में भारतीय अस्थाई कामगारों की संख्या सबसे ज्यादा थी। कनाडा में कुल 183000 अस्थाई कर्मचारियों में से 27000 भारतीय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *