February 15, 2026

कम नहीं हो रही ट्रेनी आईएएस की मुश्किलें, पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर की मां को हिरासत में लिया

मुंबई : लंबे समय से विवादों में घिरी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों उनकी मां भी विवादों में आई थीं जब उनके हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस घटना के बाद से ही पूजा की मां और पिता दोनों ही फरार चल रहे थे।

वहीं, पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि कथित तौर पर किसानों को धमकाने के मामले में पूजा खेडकर के पैरेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इसके बाद पुणे पुलिस ने कहा था कि आरोपी गायब हैं और उनके फोन भी बंद हैं। पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने बताया था, ‘आरोपी फरार हैं। हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पहुंच नहीं पा रहे हैं क्योंकि उनके फोन बंद हैं। हम उनके घर पर भी पहुंचे, लेकिन वे वहां नहीं थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *