March 23, 2026

त्रिवेणी नदी फिर ऊफान पर, बीसलपुर बांध के चार गेट तीन-तीन मीटर की हाइट से खोले गए

जयपुर: सितम्बर माह के पहले सप्ताह में मानसून राजस्थान के कई हिस्सों में पूरी तरह से मेहरबान है। बीसलपुर बांध में आने वाली त्रिवेणी नदी में शनिवार को एक बार फिर ऊफान देखने को मिला है। इस बार त्रिवेणी ने अपना ही रेकॉर्ड तोड़ डाला है। नदी इस समय पूरे गेज के साथ बह रही है। इसका असर यह हुआ कि बीसलपुर बांध के चार गेट तीन-तीन मीटर की हाइट से खोलने पड़ गए हैं।
त्रिवेणी नदी शनिवार को 4.30 मीटर गेज से कुछ ऊपर बह रही है। जो अपने आप में एक रेकॉर्ड है। जबकि पिछले माह 25 अगस्त को भी त्रिवेणी नदी का बहाव गेज भी 4.30 मीटर को छू गया था। यानी त्रिवेणी नदी ने अपना ही रेकॉर्ड तोड़ा है। नदी में पानी अब भी बहुत तेजी से आ रहा है।
पानी की आवक को देखते हुए बीसलपुर बांध के दो गेट शुक्रवार को सुबह 11 बजे खोले गए थे। दोनों गेटों को एक-एक मीटर की हाइट से खोला गया था। इसके बाद शाम करीब पांच बजे एक साथ चार गेट खोल दिए। इसके बाद शनिवार सुबह चारों गेटों की हाइट बढ़ा दी है। ये चारों गेट अब तीन-तीन मीटर तक खुले हैं। इनमें गेटों से अब 72 हजार क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *