February 15, 2026

स्व. डॉ ईश्वर चंद्र सरदाना को श्रद्धा सुमन भेंट किए

नंगल के अग्रणी समाज सेवी एवं सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल की प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष वैद्य ईश्वर चंद्र सरदाना, जोकि गत दिनाँक 13 फरवरी 2024 को जालंधर (पंजाब) के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान संसारिक यात्रा पूरी करके अलविदा कह गए थे, को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शोक सभा बैठक सर्वहितकारी विद्यामंदिर माधव नगर नंगल परिसर में दिनांक 28 फरवरी 2024 बुधवार को रखी गई। शोक सभा बैठक में उपस्थित सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल के अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त सूद, मैनेजर दिनेश शुक्ला, नंगल नगर संघचालक शाम सुन्दर, वरिष्ठ सदस्य रविंदर नाथ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक मनोचा, इंचार्ज राज रानी, कोआर्डिनेटर मोनिया डडवाल, पूजा सोनी एवं अन्‍य लोगों ने वैद्य ईश्वर चंद्र सरदाना की सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल के संचालन में तन-मन-धन से निरंतर किए जाने वाले सहयोग के साथ-साथ समाजसेवा में हमेशा बढ़चढ़कर योगदान को याद करते हुए उनको श्रद्धासुमन भेंट किए। सभी ने सामूहिक तौर पर शांति-पाठ का गुणगान किया एवं तदुपरांत मौन धारण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि वैद्य ईश्वर चंद्र सरदाना का अचानक दुनिया से चले जाना सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल, समाज व उनके परिवारजनों के लिए कभी न पूरा होने एवं कभी न भुलाए जाने वाली क्षति है। उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रार्थना की कि परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्री-चरणों में स्थान दें एवं उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने का बल बख्शें। विद्यामंदिर की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त सूद ने सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब (रजि.) की ओर से भेजा गया लिखित शोक प्रस्ताव भी पढ़कर सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *