February 24, 2026

सचिवालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

देस राज शर्मा, शिमला: आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय परिसर में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम राज्य सचिवालय और सभी उपायुक्त कार्यालयों में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मृतकों की याद में मौन रख रहे हैं। हमारी संवेदनाएँ शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक अनुराधा राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान समेत हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *