February 15, 2026

गांधी जयंती पर गांधी चौक हमीरपुर में दी गई श्रद्धांजलि

रजनीश, हमीरपुर,
गांधी जयंती पर जिला हमीरपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अध्यक्षता में और विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा के सानिध्य में पहले पूरे हमीरपुर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई।इसके बाद मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अन्य नेताओं, एडीसी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके उपरांत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सभी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *