February 25, 2026

पिरथीपुर- जोह सम्पर्क सड़क पर गिरा पेड़

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
शनिवार को हुई भारी बारिश में क्षेत्र के पिरथीपुर जोह सम्पर्क सड़क पर एक पेड़ गिर गया जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी लोनिवि को दी जिस पर लोनिवि के जे ई रजनीश धीमान मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटवाकर इस रास्ते पर ट्रैफिक बहाल की।रजनीश धीमान ने बताया कि शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते लोनिवि पूरी तरह से अलर्ट पर रहा और जहां से भी रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत मिली तुरन्त उसका निवारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *