नंगल जरियालां में किया घायल बैल का किया उपचार
ऊना/सुखविंदर/11जुलाई :- शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट ने गांव नंगल जरियालां में जाकर घायल बैल का किया उपचार। गांव निवासी अमनदीप सिंह ने क्लब सदस्यों को सूचना दी कि बैल को कीड़े पड़ गए हैं। क्लब प्रधान मुनिष ठाकुर और क्लब सदस्यों ने पहुंच कर बैल का उपचार किया। बैल को अमनदीप सिंह ने अपने घर पर बांध लिया है और उसका लगातार उपचार किया जाएगा। क्लब प्रधान मुनिष ठाकुर ने कहा कि सभी गांवों के युवाओं को बेसहारा जानवरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि इनकी जान बच सके। इस अवसर पर क्लब सदस्य मीत सिंह, आकाश कुमार, सतीश कुमार, राजेश वैध, रणवीर राणा, मोहित कुमार, आशीष कुमार, शम्मी सिंह और गांव वासियों ने सहयोग किया।
