February 15, 2026

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मिलिट्स एग्जीबिशन के शुभारंभ अवसर पर शिरकत की

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद में राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16 में आयोजित हिंदी पखवाड़े और मिलिट्स एग्जीबिशन के शुभारंभ अवसर पर शिरकत की। उन्होंने मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाई। मूलचंद शर्मा ने कॉलेज की छात्राओं द्वारा मिलेट्स एग्जीबिशन में बनाए गए मोटे अनाज के व्यंजनों की तारीफ करते हुए कहा कि मोटे अनाज खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। मौसम के अनुसार व्यक्ति को खाना लेना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *