March 14, 2026

पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

हमीरपुर , विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए वीरवार को बड़ू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय के सभागार में पहले चरण का पूर्वाभ्यास आरंभ हुआ।
इस पूर्वाभ्यास के दौरान तहसीलदार एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार और अन्य अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर ईवीएम-वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर विजय चौहान ने अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की कार्य प्रणाली एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *