February 21, 2026

दर्दनाक हादसाः ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा रविवार सुबह गौरा बादशाह पुलिस सर्कल के अंतर्गत प्रसाद कॉलेज के पास हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, कार यू-टर्न ले रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सभी मृतक बिहार के सीतामढी जिले के रहने वाले हैं और एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान अनीश शर्मा, गजाधर शर्मा, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, सोनम और रिंकू के रूप में की गई है। घायलों के नाम जीतू शर्मा, मीना देवी और युग शर्मा हैं। शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *