February 14, 2026

दर्दनाक हादसा : नाव डूबने से 21 बच्चों समेत 86 लोगों की मौत, 185 को बचाया गया

किंशासा : पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में सोमवार देर रात एक नदी में नाव डूबने से 21 बच्चों सहित कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजे लेदिबा गांव के पास हुआ। नाव मुशी शहर से डीआरसी की राजधानी किंशासा जा रही थी। सूत्रों ने कहा कि अब तक 185 लोगों को बचाया गया है एवं मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। नाव पर सवार यात्रियों की संख्या अज्ञात बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *