February 15, 2026

कुछ ही देर में नंगल डैम फ्लाईओवर पर शुरू हो जाएगा आवागमन

सुधीर शर्मा, नंगल डैम पर बने फ्लावर पर कुछ ही देर में वाहनों का आवागमन शुरू हो सकेगा। इसकी जानकारी हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी। हरजोत बैंस ने लिखा है ‘नंगल शहर के फ्लाईओवर की एक साइड आज ही दोपहर 1:00 बजे लोकार्पित करेंगे। नंगल के लोगों व साथ लगता बहुत सारे गावों के लाखों लोगों ने लंबा संताप झेला है। आज मेरा सपना मेरे शहर के लिए पूरा हो रहा है। नंगल की अब तस्वीर व तकदीर बदलेगी। हर रोज नंगल शहर को नई सौगात देंगे। मेरा हमेशा साथ देने के लिए आप सबका दिल से धन्यवाद। आप सब का अपने इस बेटे व भाई पर जो विश्वास है, वह मेरी ताकत है। आप सबको शुभकामनाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *