February 19, 2026

भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में योगदान देने हेतु ईमानदारी व सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली

नंगल, आज दिनांक 03 नवंबर 2024 को ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ नया नंगल एवं शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क शिवालिक एवेन्यू में प्रात:काल के समय सैर, व्यायाम व योग करने आने वाले अन्य लोगों ने भारत देश में 28 अक्टूबर 2024 से 03 नवंबर 2024 तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ व भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प सचिव (पर्यावरण) इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद की अगुवाई में आयोजित एक कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में उपयुक्त योगदान देने हेतु ईमानदारी व सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली और कानून के नियमों का पालन करने की प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। इस मौके पर इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने उपस्थित सदस्यों को उक्त प्रतिज्ञा ग्रहण कराकर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्णय अनुसार इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” (“कल्चर ऑफ इंटैगरिटी फार नेशन्स परासपैरिटी”) के मूल कथ्य पर दिनांक 28 अक्तूबर 2024 से 3 नवंबर 2024 तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिज्ञा लेने वालों में इं सूद के साथ रजनी बट्ठला, सुनीता राणा, कैलाश रानी, शांती देवी, कैप्टन सरदारी लाल, प्रह्लाद गौतम, राज कुमार, बिट्टा सैनी, सेवा सिंह, राजेश पुरी एवं अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *