80 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनर्स को
5 सितंबर को होटल पी .बी.आर दौलतपुर चौक में चौक में सम्मानित किया जाएगा
दौलतपुर चौक 1 सितंबर (संजीव डोगरा) :हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड गगरेट के प्रधान रामपाल शर्मा के दिशा निर्देशानुसार खंड गगरेट के पेंशनर्स जो 80 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं उन्हें प्रिंस बार रेस्टोरेंट तलवाड़ा रोड दौलतपुर चौक में राज्य स्तरीय संरक्षक रमेश भारद्वाज की अध्यक्षता में 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में राज्य वित्त सचिव ओम राज कंवर , जिला प्रधान योगराज शर्मा, प्रधान राजकुमार शर्मा, रोशन लाल चौधरी एवं सभी जिला के खंडो के प्रधान आमंत्रित किया जा रहे हैं। खंड के पेंशनर्स से अनुरोध है कि अपनी हाजिरी पी.वी.आर होटल में लगवाएं।
