हरियाणा सरकार की चिरायु योजना का लाभ लेने के लिए 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
झज्जर, हरियाणा सरकार की ओर से आयुष्मान भारत के तहत चिरायु हरियाणा योजना का विस्तार किया गया है, जिसके तहत 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को 1 नवंबर से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. मनोज सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा 1.80 लाख से 3 लाख तक की वार्षिक आय वाले नागरिकों को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को 1500 रुपए सालाना प्रीमियम अदा करना होगा। उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी आय 1.80 लाख से 3 लाख सालाना के बीच है वे सभी नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से या अपने मोबाइल से chirayuayushmanharyana.in/ पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं।
