March 14, 2026

दुनिया के सामने दोबारा आएगा टाइटेनिक,

नई दिल्ली , 1912 में डूबा टाइटैनिक एक बार फिर दुनिया के सामने आने वाला है। अब इसे सामने लाने का जिम्मा उठाने जा रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन क्लाइव पामर। अरबपति खनन दिग्गज दूसरे टाइटैनिक के निर्माण के विचार पर काम कर रहे हैं। 69 वर्षीय ने सबसे पहले जहाज टाइटैनिक II बनाने की अपनी योजना की घोषणा की। टाइटैनिक का दूसरा संस्करण 269 मीटर लंबा और 55,800 56,700 टन वजनी होगा। इसमें 2,435 यात्रियों और 900 चालक दल को ले जाने की क्षमता होगी। टाइटैनिक 2 पार बात करते हुए पामर ने कहा है कि, टाइटैनिक को दोबारा बनाना घर पर बैठकर अपने पैसे गिनने से कहीं अधिक मजेदार है।

टाइटैनिक 2 के विषय में ये जानकारी भी सामने आई है कि साउथेम्प्टन से न्यूयॉर्क तक की इसकी पहली यात्रा जून 2027 के लिए निर्धारित है। टाइटैनिक 2 को लेकर जानकारी ये भी दी गई है कि 835 केबिनों में से लगभग आधे प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए आरक्षित होंगे। दिलचस्प ये रहेगा कि टाइटैनिक 2 में यात्रा करने वाले यात्रियों को 1900 के दशक की पोशाक पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।टाइटैनिक II परियोजना, के डिले होने की बात करें तो शुरुआत में ही पेमेंट विवाद के कारण 2015 में इसे कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया था। 2018 में पामर ने 2022 तक सबकुछ ठीक हो जाने का ऐलान किया था। इस प्रोजेक्ट में देरी की एक वजह कोरोना महामारी भी रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *