February 23, 2026

नाले को पार करते समय पानी में बहा थ्री व्हीलर

दौलतपुर चौक, 23 सितंबर( संजीव डोगरा ): शनिवार सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन के साथ सटे नाले को पार करते समय पानी में थ्री व्हीलर बह गया। इस हादसे में थ्री व्हीलर चालक बाल बाल बच गया। शनिवार सुबह क्षेत्र में तेज बारिश होने से उक्त नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। विजय कुमार पुत्र तिलक राज निवासी बबेहड़ सुबह करीब 8 बजे दिल्ली – दौलतपुर चौक ट्रेन से सवारी लेने रेलवे स्टेशन गया था। जब उसे ट्रेन से कोई सवारी नहीं मिली तो वह वापिस लौट रहा था की अचानक स्टेशन के साथ नाले को पार कर रहा था कि उसका थ्री व्हीलर बह गया। बताया जाता है की उस समय नाले के पानी को कई अन्य वाहन भी क्रास कर रहे थे लेकिन विजय का थ्री व्हीलर इसमें फंस कर बह गया। विजय कुमार का कहना है की उसने घर की रोजी रोटी चलाने के लिए 7 महीने पहले कर्ज लेकर थ्री व्हीलर लिया था लेकिन पानी में बहने से थ्री व्हीलर का इंजन सीज हो गया है। इंजन की मुरम्मत करवाने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं है। विजय कुमार ने सरकार से आर्थिक मदद की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *