February 15, 2026

अमेरिका: लिटिल रॉक के एक मॉल में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

नई दिल्ली: अमेरिका में अर्कांसस प्रांत के लिटिल रॉक शहर में शुक्रवार को एक मॉल में गोलीबारी हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। लिटिल रॉक पुलिस के ‘चीफ हीथ हेल्टन’ ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घटनास्थल पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला और दो अन्य बाद में अस्पताल पहुंचे।उन्होंने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। लिटिल रॉक के मेयर ‘फ्रैंक स्कॉट’ ने एक बयान में बताया कि गोलीबारी में दो लोग शामिल थे लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *