बंगाणा के धुँधला स्कूल में तीन दिवसीय गर्ल्ज खेल प्रतियोगता शुरू
विधायक देवेन्द्र भुट्टो रहे चीफ गैस्ट, 28 स्कूलों के 265 खिलाड़ी ले रहे भाग
खेल की भावना से खेलें खिलाड़ी: देवेन्द्र भुट्टो
अजय कुमार, बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुँधला मे खण्ड स्तरीय अंडर 19 तीन दिवसीय गर्ल्ज प्रतियोगता पर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्य तिथि शिरकत करके खेलों का आगाज़ किया। इस खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगता में 28 स्कूलों की 265 छात्राएं खिलाड़ी के रूप में भाग ले रही है। स्कूल पहुंचने पर मुख्यतिथि देवेन्द्र भुट्टो का भव्य स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ मुख्यतिथि को स्कूल परिसर तक पहुंचाया गया। वही स्कूली छात्रों एवम खिलाड़ियों ने मुख्यतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। स्कूल स्टाफ द्वारा मुख्यतिथि को समानित किया गया। स्कूल प्रिंसीपल द्वारा स्कूल में हो रही खेल गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मुख्यतिथि देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि जब वे छोटे थे, स्कूल पढ़ते थे तब वे भी खेलने जाते थे। लेकिन अब राज्य सरकार स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियों में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है ताकि स्कूली बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपनी सहभागिता कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के समय मे लड़का और लकड़ी में कोई अंतर नहीं है। आज देश के हर कोने में चाहे शिक्षा जगत हो या फिर खेल जगत, लकड़ियां सबसे पहले पायदान पर पहुंच गई है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि आज के समय मे अभी भी कुछ लोग लड़का और लड़की में फर्क समझते है। इसलिए हमें अपनी सोच को बदलना होगा। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि उनकी इच्छा है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा के साथ साथ खेलों का हब बने। जिन महान विभूतियों ने कुटलैहड़ के सरकारी स्कूलों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है उन्हें स्कूल कार्यक्रम में पूरा मान सम्मान मिले। भुटटो ने कहा कि धुँधला स्कूल में जो भी समस्या या फिर कमी होगी उसका तुरंत समाधान करके राहत दी जाएगी। इस मौके पर राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजिक सुरिंदर ठाकुर, स्कूल प्रिंसीपल , वाईस प्रिंसीपल डॉ तरसेम सिंह, कोट स्कूल के हैडमास्टर सुरेश भारती, स्कूल प्रवक्ता राजेश राजू, वीरेंद्र चड्डा, प्यारे लाल, राज पाल कुटलैहडिया, यशवन्त परमार, बिक्की खुल्लर स्थानीय प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य एबम अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
