March 12, 2026

नकोदर में खालिस्तानी नारे लिखने के तीन आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में जालंधर के नकोदर में खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नकोदर के मोहल्ला रणजीत नगर निवासी तेजपाल सिंह उर्फ पाली और मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले कार्तिक और खानपुर ढडां के रहने वाले वीर सुखपाल सिंह के रूप में हुई है। तीनों करीब 19-19 वर्ष के हैं।

पुलिस से पूछताछ दौरान तीनों ने कहा कि विदेश से गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उन्हें नारे लिखने के लिए प्रेरित किया था। पन्नू ने कहा था कि दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखो, इसके एवज में वह उन्हें विदेश बुला लेगा। जालंधर के पुलिस अधीक्षक सर्बजीत राय ने बताया कि थाना सदर नकोदर की पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *