February 19, 2026

सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली 24 वर्षीय फातिमा खान को गिरफ्तार कर लिया है। फातिमा मुंबई के उल्लहास नगर की रहने वाली है और बीएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी की डिग्री धारक है। पुलिस के अनुसार, फातिमा ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप पर एक संदेश भेजा था जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर योगी आदित्यनाथ 10 दिनों के अंदर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका भी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र होगा। सिद्दीकी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी।

मुंबई एंटी टेररिजम स्क्वॉड ने पुलिस के साथ मिलकर एक ऑपरेशन चलाया और फातिमा को गिरफ्तार किया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि फातिमा पढ़ी-लिखी है लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है। इस चुनाव में योगी आदित्यनाथ भी प्रचार करने वाले हैं। हाल के दिनों में सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि फातिमा ने यह धमकी क्यों दी और क्या वह किसी संगठन से जुड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *