February 11, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जालंधर दौरे से पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

जालंधर, प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों सूचना मिलने का बाद एक्टिव हो गईं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह धमकी ईमेल पर भेजी गई है। आज गुरु रविदास महाराज की जयंती पर शोभायात्रा के चलते जालंधर के स्कूलों में छुट्टी है।

जानकारी के मुताबिक ईमेल में लिखा गया है कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिली हाल’ के नाम से भेजा गया। मेल में लिखा गया है कि आज 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा। हम गुरु रविदास जी की फुल रिस्पेक्ट करते हैं। लेकिन मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है। खालिस्तानियों का बाबा निरंजन दास के साथ कोई गिला-शिकवा नहीं है। मसला मोदी का है। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है…बदला…बदला…बदला। निशाने पर डेरा बल्लां। वहीं पीएम मोदी की सुरक्षा के चलते पुलिस ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *