February 19, 2026

पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने की धमकी, सचिवालय खाली कराया

बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

चंडीगढ़, चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आ रही है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। इस बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और इलाके को खाली कराया गया है।

जो धमकी भरी इमेल की गई है उसका एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।ईमेल के स्क्रीनशॉट में लिखा है कि मुख्यमंत्री मान का दफ्तर, सेक्रेटेरिएट और चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। इसके बाद लिखा है – पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा। सीएम मान के दफ्तर में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। वहीं, चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 3.11 बजे ब्लास्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *