February 15, 2026

जो आज सुक्खू सरकार के इर्द गिर्द घूम रहे,वे चार जून को होंगे भाजपा के साथ: सतपाल सत्ती

कुटलैहड़ और लोकसभा हमीरपुर के प्रत्याशी का नाम तय करने बारे कांग्रेस हाई कमान ने नहीं मानी सीएम सुक्खू की बात

अजय कुमार, बंगाणा, राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की न तो प्रदेश में जनता और उनके विधायक सुनते है और न ही केंद्र में बैठे कांग्रेस के बड़े नेता। क्योंकि लोकसभा व कुटलैहड़ के उपचुनाव के लिए सीएम ने समूर जनसभा में जिन प्रत्याशियों की घोषणा मंच से की थी उनको कांग्रेस हाई कमान मंजूर नहीं कर रहा है। इसका मतलब साफ हैं कि सीएम सुक्खू केवल नाम के सीएम रह गए हैं। कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी एवम उना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य ही नहीं बल्कि देश में कांग्रेस पार्टी का नाम लुप्त होने की कगार पर हैं और हिमाचल में तो केवल नाम की सुक्खू सरकार रह गई है। सत्ती ने कहा कि हिमाचल में सभी चार लोकसभा सीट पर और छः विधान सभा उपचुनाव हो रहे है। भाजपा के चारों लोकसभा और छ विधानसभा उपचुनावों के घोषित प्रत्याशी प्रचार में डटे हुए हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। सत्ती ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर मंडी और शिमला लोकसभा के प्रत्याशी कांग्रेस ने घोषित किए है तो अभी तक उन्हें भी पूरा विश्वास नहीं है। क्योंकि मंडी और शिमला लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी खुद मीडिया में ऐसे बयान दे रहे हैं। सत्ती ने कहा कि चार जून को केंद्र के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। आज जो विधायक सुक्खू साहब के साथ घूम रहे है वे चार जून को भाजपा के साथ खड़े होंगे। सत्ती ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार ने डेढ़ वर्ष ऐसा कोई काम नहीं किया जो वह जनता में जाकर उनका बखान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गणित हमेशा ही खराब रहा है। सत्ती ने कहा कि राज्य में गपौढ संखों की सरकार है और केवल सत्ता सुख भोगने के लिए झूठी गारंटी देकर सुख भोग रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिले आर्थिक सहायता को भी सीएम साहब भूल गए है। और केवल नाम की सरकार चला रहे है। सतपाल सिंह सत्ती ने दावा किया कि हिमाचल में न तो कांग्रेस को लोकसभा के प्रत्याशी मिलेंगे और न ही उपचुनावों में प्रत्याशी मिलेंगे। हिमाचल में कुछ उपचुनाव और लोकसभा चुनाव निर्विरोध चुने जाएंगे। सत्ती ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के हालात ऐसे है कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी पार्टी टिकट देने की बात करती है वह कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहा है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो, कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू मौजूद रहे। 

       कुटलैहड़ चुनाव राज्य की निकम्मी सरकार को भगाने के लिए जीतना जरूरी,

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कुटलैहड़ का चुनाव राज्य की निकम्मी सरकार को भगाने में अहम योगदान प्रदान करेगा। इसलिए कुटलैहड़ भाजपा मंडल से आग्रह है कि अपना एक एक मत कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो और अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में डलवाएं। सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार केवल मित्रों को खुश करने में लगी है। चार जून को सुक्खू सरकार की विदाई के लिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र का एक एक मत भाजपा के पक्ष में दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *