February 12, 2026

इस बार भाजपा 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।स बार भाजपा 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी

शिमला , हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर कहीं नहीं दिखाई दे रही है। ठाकुर ने कहा कि इस बार भाजपा 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।

ठाकुर ने कहा कि भाजपा जुमलों की सरकार है जो बड़े- बड़े वायदे करती है, लेकिन जमीन पर ध्रुवीकरण की राजनीति कर सत्ता हथियाना चाहते हैं। इस बाद देश मे बड़ा बदलाव होने वाला है जहां भाजपा 2004 की तरह इंडिया शाइनिंग की तरह धराशाही होने वाली है। उन्होंने कहा कि 4 जून को भाजपा को बड़ा सदमा बड़ी हार के साथ लगने वाला है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा 2014 में किए गए वायदों की बात दस साल तक सत्ता में रहने के बाद भी नहीं करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भाजपा के शीर्ष नेता सिर्फ ध्रुवीकरण की बात करते हैं। भाजपा न तो आज बेरोजगारी, महंगाई और किसानों- बागवानों की बात करते हैं न महिलाओं की सुरक्षा की बात। उन्होंने कहा कि मोदी ने 2014 में देश के युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन आज देश ने बेरोजगारी की दर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

देश विश्व में बेरोजगारी की दर में सबसे टॉप पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज पकौड़े तलने पर मजबूर है, देश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महंगाई सातवें आसमान पर है और किसान- बागवान आत्महत्या करने को मजबूर है। पिछले दस वर्षों में देश का किसान-बागवान अपनी मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन करते रहे लेकिन अहंकारी सरकार को अंततः तीन काले कृषि कानूनों को वापिस लेना पड़ा। उसी तरह देश में युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सपना भी चकनाचूर कर अग्निवीर योजना लाई है जिससे युवा वर्ग परेशान हो गया है।

ठाकुर ने शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद सुरेश कश्यप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह पिछले पांच साल में भूमिगत रहे। न तो जनता के बीच दिखाई दिए और न ही जनता की समस्याओं को सुलझा पाए। उन्होंने कहा पांच साल पहले सोलन के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की 46 पंचायतों से भाजपा प्रत्याशी को 41 हजार की लीड मिली थी, लेकिन पांच साल में उसी विधानसभा की 27 पंचायतों को अनदेखा कर एक भी पैसा नहीं मिला जिसका जवाब अब यहां की जनता देगी। उसी तरह सिरमौर और शिमला जिला की पंचायतों को भी अनदेखा किया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस भारी बहुमतों से जीत हासिल कर रही है। आगमी चार जून को देवतुल्य प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस के सभी प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *