रक्षा बंधन पर्व पर इस बार भी महिलाओं को मिलेगा मुफ्त यात्रा का तोहफा : डीसी
रक्षा बंधन के लिए आज दोपहर से महिलाओं के लिए होगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
झज्जर,28 अगस्त। भाई-बहन के प्यार का अटूट बंधन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार भी हरियाणा सरकार ने रोडवेज बसों में सभी महिलाओं तथा 15 साल तक के बच्चों के लिए इस बार भी निशुल्क यात्रा सुविधा देने का तोहफा दिया है। इस योजना के तहत 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात्रि 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन के परमिट पर चल रही बसों पर भी लागू होगी।
यह जानकारी देते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से बहनों को दिए गए इस विशेष उपहार के कारण बहनें अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन के परमिट पर चल रही बसों पर भी लागू होगी। इसके अलावा यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने व जाने के लिए उपलब्ध रहेगी, इसमें दिल्ली व चंडीगढ़ भी शामिल है। डीसी ने बताया कि महिलाएं 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात्रि 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। जिला की महिलाओं इस पर्व को लेकर उत्साह है।
डीसी ने दी जिलावासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने भाई बहन के प्यार का अटूट बंधन रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। डीसी ने अपने संदेश में कहा कि रक्षा बंधन पर सभी बहनें खुशी के साथ मनाएं। हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में हरियाणा सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने साथ अधिक सामान ना लेकर जाएं। सामान के कारण उन्हें असुविधा हो सकती है। ऐसे में अन्य सवारियों को भी परेशानी हो सकती है। इन बातों का महिलाएं विशेष ख्याल रखें। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे बस में चढ़ते व उतरते समय सावधानी बरतें। किसी प्रकार की हड़बड़ी ना करें। ऐसा करने से हादसा होने का डर रहता है।
झज्जर में जरूरत अनुरूप होगा बसों का होगा संचालन
रक्षा बंधन पर्व को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक एनके गर्ग ने बताया कि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए झज्जर जिला में यात्रियों की सुविधा के अनुरूप बसों का संचालन होगा। विशेष परिस्थितियों को छोडक़र कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बस अड्डे पर आराम से सवारियों को बिठाकर रवाना किया जाएगा। महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। बसों के संचालन की मोनिटिरिंग के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगाई गई हैं।
