February 25, 2026

इस बार बिग बॉस में अनोखा कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा

बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है क्योंकि प्रशंसक लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो के एक और रोमांचक सीज़न के लिए कमर कस रहे हैं। इस बार बिग बटस ओटीटी न3 ने काफी धमाल मयाचा लोगों को शो ने काफी एंजोय भी कराया। अब मेक्रस चाहते हैं कि बिग बॉस 18, ओटीटी से भी ज्यादा पॉपुलर हो जाए। इसके लिए काफी ज्यादा तैयारियां की गयी है। शो के पर्याय बन चुके सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा यह सीज़न कई सरप्राइज़ के साथ एक अनोखा अनुभव होने का वादा करता है। माना जा रहा है कि इस बार  अतीत, वर्तमान और भविष्य वाली थीम भी शामिल है।हालाँकि आधिकारिक विवरण अभी भी गुप्त हैं, लेकिन लीक हुई जानकारी और अटकलें प्रशंसकों को उत्साहित रखने के लिए पर्याप्त हैं। इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करने वाले हैं और फैंस अपनी एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 का समापन कुछ दिन पहले ही हुआ है। इस सीजन की विनर सना मकबूल रहीं। वहीं, बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी रहे। अब अपकमिंग सीजन को लेकर भी अपडेट आने शुरू हो गए हैं। ऐसा लग रहा है कि शो में खूब हंगामा होने वाला है। हालांकि, कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट अभी सामने नहीं आई है।अब खबर आ रही है कि इस बार बिग बॉस में अनोखा कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो इस बार बिग बॉस की थीम ‘टाइम ट्रैवल’ रखी गई है। इसके मुताबिक, इस सीजन में आपको कई पुराने कंटेस्टेंट, पुराने टास्क और यहां तक ​​कि शो के पिछले सीजन में हुई सिचुएशन भी देखने को मिल सकती हैं। आने वाला सीजन काफी मजेदार होने वाला है और इसमें आपको कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। शो अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है। फिलहाल फैंस इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस खबरी के ट्वीट में लिखा है, बिग बॉस 18 में टाइम ट्रैवल का कॉन्सेप्ट हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिएटिव टीम पिछले सीजन के पुराने टास्क, कंटेस्टेंट या सिचुएशन को वापस ला सकती है। बिग बॉस के लेटेस्ट एडिशन में आप मुनव्वर फारूकी को पुराने कंटेस्टेंट के तौर पर देख सकते हैं। कॉमेडियन लाफ्टर शेफ में आए थे, जहां विक्की जैन को यह कहते हुए देखा गया कि मुन्ना 5 तारीख को बिग बॉस में आ रहे हैं। यह सुनते ही मुनव्वर उन्हें टोकते भी नजर आए। अगर ऐसा होता है तो शो में जबरदस्त मस्ती होने वाली है।

कंटेस्टेंट की बात करें तो फैजल शेख (मिस्टर फैसू), एक्टर सुनील कुमार, पॉपुलर टीवी एक्टर धीरज धूपर और सुरभि ज्योति ने रियलिटी शो के लिए हां कह दिया है। इसके अलावा मीरा देओस्थले, जान खान, अंजलि आनंद और समीरा रेड्डी जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *