मालामाल कर देगी ये SIP स्कीम, कुछ सालों में इतना पैसा बनेगा कि….
नई दिल्ली – आज के समय में हर इंसान अपने भविष्य को लेकर सेविंग करने के लिए अच्छा आप्शन ढूंढता है तांकि वह उसमें निवेश कर सके और उसे अच्छा रिटर्न मिल सके। वहीं इसी बीच निवेश को लेकर SIP का चलन पिछले कुछ समय से काफी तेजी से बढ़ा है। बेहतर रिटर्न के कारण समय के साथ ये स्कीम और भी पॉपुलर होती जा रही है। अगर आप भी एसआईपी शुरू करना चाहते हैं तो बस एक ट्रिक अप्लाई कर दीजिएगा। इसके बाद सिर्फ 5,000 की SIP से शुरुआत करके भी आप कुछ सालों में इतना पैसा बना लेंगे कि आपकी तिजोरी भर जाएगी।
– पैसा बनाने के लिए आपको SIP में Top-up लगाना होगा। इसे Step-up SIP भी कहा जाता है। ये टॉप-अप हर साल लगाना होगा। यानि अगर आप सिर्फ 5,000 रुपए की एसआईपी शुरू करके हर साल 10% का भी टॉप-अप लगा देते हैं तो इससे एक मामूली सी रकम आपको हर साल अपनी एसआईपी में बढ़ानी होगी और इस ट्रिक से आप कुछ सालों में मोटा फंड जोड़ लेंगे।
समझिए कैसे-
अगर आप 5,000 रुपए की SIP शुरू करते हैं तो एक साल तक 5,000 रुपए हर महीने जमा कीजिए। फिर अगले साल आपको 5,000 का 10% यानी 500 रुपए इसमें बढ़ाने हैं। ऐसे में आपकी अगले साल की SIP 5,500 रुपए हो जाएगी। फिर उसके अगले साल 5,500 का 10 प्रतिशत यानी 550 रुपए और बढ़ाने होंगे। इस तरह दूसरे साल में आपकी एसआईपी 6,050 रुपए हो जाएगी। इस तरह आपको हर साल मौजूदा एसआईपी का 10 प्रतिशत बढ़ाते जाना है। अब जानिए इस ट्रिक से 20, 25 और 30 वर्षों में कितना पैसा बनेगा।
इस ट्रिक के साथ अगर आप लगातार 20 वर्षों तक एसआईपी जारी रखते हैं तो आपके 34,36,500 रुपए निवेश होंगे। जिसका आपकों 65,07,858 रुपए का ब्याज मिलेगा और आपके पास 99,44,358 रुपए होंगे।
अगर आप इसी ट्रिक के साथ अपने निवेश को 25 साल तक बनाए रखते हैं तो आप कुल 59,00,824 का निवेश करेंगे। निवेशित रकम पर 1,54,76,907 का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,13,77,731 रुपए मिलेंगे।
इसी ट्रिक को बनाए रखते हुए अगर निवेश 30 वर्षों तक जारी रखा जाए तो आपके 98,69,641 रुपए निवेश होंगे। 3,43,00,976 का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी अमाउंट 4,41,70,618 रुपए होगा।
