February 15, 2026

यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा व भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला चुनाव : छीना

अमृतसर : भारत में 18वीं लोकसभा के चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे जिसमें 543 उम्मीदवारों के चयन के लिए मोदी सरकार की जनसमर्थक और विकास नीतियों के तहत भारतीय जनता पार्टी के 400 से अधिक उम्मीदवार एक बड़ी जीत इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करेगी। ये शब्द वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने आज यहां जारी अपने प्रेस वक्तव्य के माध्यम से व्यक्त किये। इस अवसर पर छीना ने विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्पण की सराहना की। उन्होंने केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य पंजाब सहित सभी राज्यों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए जालंधर, ब्यास और मोगा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, फिरोजपुर में पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सैटेलाइट सेंटर का शिलान्यास, 925 करोड़ की लागत से एम्स बठिंडा व संगरूर में 449 करोड़ रुपये की लागत वाला 300 बिस्तरों वाला पीजीआईएमइआर सैटेलाइट केंद्र शुरू करने, पंजाब के आदमपुर में एक नया हवाई अड्डा टर्मिनल स्थापित करने जैसे विशेष विकास कार्य तैयार किए गए। छीना ने जनसभा के दौरान 7 जिलों में होने वाले चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा कि साल 2019 के आम चुनाव को पीछे छोड़ते हुए यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा चुनाव और भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *