December 22, 2025

गुरुद्वारा साहिब सकडोल में मनाया गया तीसरा सालाना गुरमत समागम

मंडी अजय सूर्या : गुरुद्वारा साहिब सकड़ोहल पैड़ी में गुरुद्वारा साहिब गलमा(रोपा) के विशेष सहयोग से व श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी ऐतिहासिक गुरुद्वारा रिवालसर साहिब , गुरुकोठा साहिबश्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब नेर चौक व समूह इलाका निवासी साध संगत के सहयोग से तीसरा गुरु मानियो ग्रंथ सालाना महान गुरमत समागम बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया 1फ़रवरी 2025दिन शनिवार को रैन सवाई कीर्तन दरबार सजाया गया। 2 फरवरी दिन रविवार को श्री सुखमनी साहिब के पाठ के उपरांत निशान साहिब के चोला साहिब की सेवा की गई व कीर्तन दरबार सजाया गया भाई जसपाल सिंह खालसा रिवालसर साहिब वालों के रागी जत्थे द्वारा संगतों को कीर्तन व कथा विचार द्वारा निहाल किया गया। इस मौके पर विधायक श्री इंद्र सिंह गांधी, बाबा तुलसी सिंह जी,सo सरदारा सिंह जी, सo सुरेंद्र सिंह जी, सo मनोज सिंह खालसा विशेष तौर पर हाजिर रहे। यह जानकारी गुरुद्वारा साहिब सकड़ोहल के प्रबंधक सo रमेश सिंह खालसा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *