जोह में चोरी- सेना मैडल सहित नगदी,गहने ले उड़े चोर
दौलतपुर चौक। (संजीव डोगरा)
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव जोह में एक घर में चोरी होने का एक मामला प्रकाश में आया है जिस में चोर एक घर से नगदी ,गहने, घर के सामान सहित सेना मैडल तक ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बीएसएफ से निरीक्षक पद से रिटायर बीरबल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे काम के सिलसिले में दिल्ली गये हुए हुए थे। पीछे से चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ कर घर से करीब 4 से 5 लाख का सामान ले उड़े है। जिनमें 3 सोने की अंगूठियां,1 किट्टी सेट, गले का हार, पीतल के बर्तन, सिलेंडर व 1 लाख कैश सहित घर मे रखा अन्य सामान शामिल है। उन्होंने बताया कि चोर उनके पिता के 1965 एवम 1971 की लड़ाई में मिले सेना के मेडल तक चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता के ब्यान कलमबद्ध करते हुए नुकसान का जायजा लिया।
वहीं डीएसपी अम्ब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है व सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
