March 18, 2026

हिमाचल में इन 14 एचएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। हिमाचल प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारी स्थानांतरित (Transfer) हुए हैं। मंडी के एडीएम अश्वनी कुमार का तबादला कुल्लू किया गया है। शिमला के एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राहुल चौहान को स्मार्ट सिटी धर्मशाला में महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। कुल्लू के एडीएम प्रशांत सरैक को हिपा में अतिरिक्त निदेशक के पद पर बदला गया है। स्मार्ट सिटी शिमला के महाप्रबंधक अजीत कुमार भारद्वाज का स्थानांतरण मंडी में एडीएम के पद पर किया गया है। जोगेंद्रा सैंट्रल बैंक सोलन के प्रबंध निदेशक लायक राम वर्मा को सिरमौर में एडीएम के पद पर स्थानांतरित किया गया है।सोलन में उद्योग विभाग में महाप्रबंधक केवल शर्मा का स्थानांतरण को-ऑपरेटिव सोसायटी में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर किया गया है। शिमला नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त बाबू राम शर्मा को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।धर्मशाला स्मार्ट सिटी की महा प्रबंधक पूजा चौहान को चंबा मेडिकल कॉलेज में संयुक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। एसी टू डीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। मंडी नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त शशिपाल शर्मा को गगरेट में एसडीएम के पद पर स्थानांतरित किया गया है। भरमौर में एडीएम के पद पर तैनात नरेंद्र कुमार को सोलन में सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *