February 21, 2026

कल दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा

चंडीगढ़ : अगर आप भी कल पंजाब में बस का सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। मंगलवार और बुधवार को पनबस और पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसें नहीं चलने का ऐलान किया गया है।

दोनों के कच्चे मुलाजिमों का कहना है कि सरकार उन्हें पक्का करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। हर बार हड़ताल के बाद उन्हें आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। लेकिन इस बार सरकार के खिलाफ वे डटे रहेंगे। कल दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा। इसके बाद 13 मार्च को पंजाब भर के कच्चे कर्मचारी पंजाब विधानसभा का घेराव करेंगे और इसके मद्देनजर 13 मार्च को भी कोई भी सरकारी बस सड़कों पर नहीं चलेगी। सरकारी बसें बंद होने से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *