पंजाब में आज से तीन दिन तक बसों का चक्का रहेगा जाम
पटियाला: पंजाब में पीआरटीसी, रोडवेज और पनबस के कच्चे व आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। चक्का जाम के दौरान कर्मचारी मंगलवार को संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव करेंगे। यूनियन नेताओं के अनुसार, पूरे पंजाब में करीब आठ हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई बस नहीं चलेगी। इस हड़ताल का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। यूनियन नेताओं ने कहा है कि उनके पास सरकार से अपनी मांगें मनवाने का कोई अन्य रास्ता नहीं है।
