March 14, 2026

एयर कनाडा की फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई

नई दिल्ली : नई दिल्ली से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से अफरातफरी मच गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रात 10.50 बजे दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के ऑफिस में एक ईमेल आया जिसमें एयर कनाडा की फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट टोरंटो के लिए रवाना होने वाली थी। एहतियात के तौर पर मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गहन जांच की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कुछ दिनों से इस तरह बहुत से मामले सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *