February 19, 2026

जालंधर में दो एएसआई की लाशें मिलने से मचा हड़कंप, नाबालिग आरोपी को जा रहे थे छोड़ने

जालंधर : पंजाब के जालंधर में कस्बा आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास पंजाब पुलिस के दो एएसआई की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों एएसआई चोरी के एक आरोपी के पीछे भागे थे, जिसके बाद से वह दोनों लापता हो गए थे। सोमवार को देर रात दोनों के शव रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किए गए।

दोनों एएसआई होशियारपुर के रहने वाले थे। जिनकी पहचान एएसआई प्रीतम दास और जीवन लाल के रूप में हुई है। जिनकी तैनाती कपूरथला पुलिस में थी। दोनों के शवों को थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने बताया कि रात वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर थे। वह अपने कमरे से बाहर निकले ही थे कि खुर्दपुर स्टेशन पर निर्माण किए जा रहे एक भवन के पास कुछ सामान पड़ा दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो वह दो लोगों के शव थे। जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी सबसे पहले आदमपुर पुलिस को दी गई थी।

बता दें जब टीम आदमपुर से उक्त नाबालिग को लेकर होशियारपुर के लिए चली तो रास्ते में उन्होंने कहीं पर अपना बाइक रोका था। जहां उक्त नाबालिग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि अधिकारी मामले को लेकर कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के एएसआई प्रीतम सिंह और जीवन लाल चोरी के दो आरोपियों को पेशी के लिए सोमवार को दोपहर जालंधर लेकर आए थे। दोनों को दोपहर के वक्त कोर्ट में पेश कर दिया जा चुका था। जिसके बाद एक आरोपी को आदमपुर में छोड़ना था। वहीं, दूसरे नाबालिग आरोपी को लेकर दोनों एएसआई होशियारपुर के जुवेनाइल होम छोड़ने के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था।

जब शाम के वक्त दोनों एएसआई नाबालिग को लेकर होशियारपुर की ओर निकलते तो दोनों रास्ते में ही कहीं लापता हो गए। दोनों एएसआई के अधिकारी उन्हें फोन कर रहे थे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। अब पुलिस मामले में हत्या और सुसाइड एंगल पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *