February 25, 2026

मथुरा की शाही ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी के बाद मचा हड़कंप

नई दिल्ली – मथुरा की शाही ईदगाह के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब एक शख्स ने ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब शाही ईदगाह के गेट पर सुरक्षा जवान मुस्तैदी के साथ खड़े थे, तभी आरोपी युवक वहां आ पहुंचा। उसने शाही ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद युवक दौड़कर एक कार में बैठ गया और खुद पर पेट्रोल डाल लिया। जिसके बाद पुलिस ने मुसतैदी दिखाते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए युवक का नाम पुष्पेन्द्र है, जो थाना जमुनापार क्षेत्र की मीरा विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने आई है कि पकड़े गए युवक के बेटों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से वो मानसिक रूप से ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस की तरफ से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *