April 27, 2025

करवा चौथ पर बाजारों में बड़ी रौनक

1 min read

मनियारी, कपड़ों, जेवर की दुकानों उमड़ी महिलाओं की भीड़

दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा,
सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्व रखने वाले पर्व करवा चौथ की रौनक बाजार में दिखाई देने लगी है। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और पति की दीर्घायु के लिए ब्रत रख कर प्रार्थना करती है। महिलाएं बाजार में करवा के साथ ही पूजा का समान को खरीदते हुए देखी जा सकती हैं। इतना ही नहीं मनियारी जेवर व कपड़ों की दुकानों पर भी महिला खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में बाजार की रौनक दिख रही है। करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं बाजारों में जमकर खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में सुबह से शाम तक महिलाएं महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही है। सबसे अधिक महिलाएं लाल रंग की चूड़ियां पसंद कर रही हैं। इसके अलावा पूजा के लिए थाली, लोटा और छलनी की अधिक खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा जनरल स्टोरों पर श्रृंगार का सामान खूब बिका। महिलाओं ने करवा चौथ के लिए लाल रंग की चूड़ियां खरीदने का काफी उत्साह है। खरीदारी के लिए पहुंची महिला सोनिया, रेनू, नेहा, संतोष, आशा, अंजलि, सुरभि, नीतू, रीतू व रेखा ने कहा कि वह करवा चौथ की खरीदारी करने के लिए पहुंची हैं। अब वह चूड़ियां खरीदने के लिए दौलतपुर बाजार में आई हैं। यहां से चूड़ियां सस्ती और अच्छी गुणवत्ता की मिलती है। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के दिन सुहागिनों को खास रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।मान्यता है इससे करवा माता प्रसन्न होती हैं और पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास बढ़ती है। महिलाओं को करवा चौथ पर लाल रंग की चूड़ियां और साड़ी पहननी चाहिए जिस से सुहाग की आयु लंबी होती है। दुकानदार अजय संदल ने बताया कि करवा चौथ के लिए महिलाओं को लाल रंग की चूड़ियां भा रही हैं। ज्यादातर महिलाएं सलीन और नग वाली लाल चूड़ियां पसंद कर रही हैं।