February 22, 2026

हरियाणा में पर्यटन क्षेत्र की बहुत संभावनाएं हैं:मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। हरियाणा में भी पर्यटन के नाते लोगों का रुझान बढ़े, इसके लिए हथिनी कुंड बैराज पर वॉटर राईडिंग व यमुना में बोटिंग की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि हथिनी कुंड बैराज पर पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और नूंह जिलों के क्षेत्र में करीब 10 हजार एकड़ मे जंगल सफारी प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इसकी शीघ्र शुरुआत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *