आ रहा दुनिया का सबसे पावरफुल AI, दिसंबर में हो सकता है शुरू; एलन मस्क ने किया ऐलान
नई दिल्ली : एलन मस्क का AI वेंचर xAI है। इसके AI प्लेटफॉर्म का नाम Grok है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे का सबसे पावरफुल AI कलस्टर है। यह ट्रेनिंग मॅम्फिस शहर में शुरू हुई है। ये ऐलान खुद एलन मस्क ने किया है।
इस शहर में एक सिस्टम लगाया है, जिसमें 1,00,000 Nvidia H100 AI चिप्स का इस्तेमाल किया है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसके लिए xAI टीम, X Team, और @Nvidia को थैंक्यू कहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI ट्रेनिंग क्लस्टर है। एक अन्य पोस्ट में एलन मस्क ने कहा कि दुनिया के सबसे पावरफुल AI का फायदा सभी को मिलेगा। यह इस दिसंबर से शुरू हो सकता है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि Grok को मॅम्फिस में ट्रेन किया जा रहा है। इसका फायदा सभी लोग उठा सकेंगे।
