कान में ब्लास्ट हुआ ईयरबड, कंपनी के रिएक्शन से हुई दुनिया हैरान
नई दिल्ली – सैमसंग (Samsung) के ईयरबड्स में ब्लास्ट (Blast) होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक यूजर के कान में ही इन ईयरबड्स (Earbuds) में ब्लास्ट हो गया और सुनने की क्षमता प्रभावित हुई।
अदाना, तुर्की के एक 24 साल स्टूडेंट ने सैमसंग ईयरबड्स के साथ एक चौंकाने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया है, जहां ईयरबड्स में कान में विस्फोट हुआ और उसकी गर्लफ्रेंड की सुनने की क्षमता चली गई। उन्होंने तुर्की सैमसंग कम्यूनिटी पर इसे शेयर किया है। बयाजित नाम के स्टूडेंट के पास Samsung S24 Ultra फोन था। इसके साथ इस्तेमाल करने के लिए उसने सैमसंग ईयरबड्स खरीदे। अनबॉक्सिंग के बाद उन्होंने उन्हें चार्ज नहीं किया क्योंकि ईयरबड्स में लगभग 36% बैटरी थी। हालांकि, जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे ईयरबड्स लिए तो उनमें से एक ईयरबड उसके कान में ही फट गया, जिससे उसे सुनने की क्षमता परमानेंटली डैमेज हो गई। छात्र के पास एक डॉक्टर की रिपोर्ट है जो इस चोट को कन्फर्म करती है कि यह ईयरबड में हुए ब्लास्ट के कारण हुई थी।
इस घटना के बाद उन्होंने सैमसंग से संपर्क किया। उन्हें अदाना सेमलपाशा सर्विस सेंटर में ईयरबड ले जाने के लिए कहा गया। शुरुआत में, कर्मचारी हैरान थे और माफी मांग रहे थे। लेकिन सिर्फ दो दिन बाद, सैमसंग ने उन्हें वापस बुलाया और एक रिपोर्ट में दावा किया कि ईयरबड में विस्फोट नहीं हुआ था, बल्कि वह केवल डैमेज हो गया था। उन्होंने ईयरबड्स को रिप्लेस करने की बात कही, लेकिन चोट के दावे को खारिज कर दिया और स्टूडेंट को सलाह दी कि अगर वह उनके ऑफर से नाखुश हैं तो कानूनी कार्रवाई करे। यह बयाजित के लिए चौंकाने वाला था। बयाजित ने सैमसंग को सारे डॉक्यूमेंट्स दिए जिसमें चालान, तस्वीरें और डॉक्टर की रिपोर्ट शामिल है, जो कान के सुनने की क्षमता में क्षति को ईयरबड ब्लास्ट से जोड़ती है। इसके बावजूद सैमसंग ने पूरी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।
