पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा देश विश्वास करता है
उचाना, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा देश विश्वास करता है। जो पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हुआ वो कभी संभव नहीं था। हरियाणा की भाजपा के शासनकाल में काफी तरक्की हुई है। मनोहर लाल ने सीएम बनते ही एक प्रण लिया था कि बिना खर्ची और बिना पर्ची के गरीबों के बच्चों मेरिट के आधार पर नौकरी देंगे।
बीजेपी के राज में गरीब परिवार के बच्चे बड़े-बड़े अधिकारी भी बने। बीजेपी ने खर्ची और पर्ची को बंद किया। जिससे पढ़े-लिखे युवा को मेरिट के आधार पर रोजगार मिला। जो भीड़ आज यहां पहुंची है वो इस बात की गारंटी दे रही है कि उचाना हलके से भाजपा उम्मीदवार रिकॉर्ड मतों से जीत रहा है। वह कपास मंडी में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।सीएम ने कहा कि जनसभा में उमड़ी भीड़ से साफ है कि उचाना हलके के लोग तीसरी बार भाजपा का कमल खिलाने को तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने अपना उम्मीदवार बनाकर रणजीत चौटाला को आपके बीच भेजा है। सीएम बनने के बाद उचाना की धरती पर पहली बार आने का अवसर मिला। मैं आप सबका धन्यवाद करता हॅूं।पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल का भी धन्यवाद करता हॅूं कि जिन्होंने एक गरीब के बेटे को सीएम बना दिया। ऐसे सिर्फ बीजेपी में हो सकता है और कहीं नहीं। बाकी पार्टियों में मुख्यमंत्री के बेटे को ही मुख्यमंत्री बनाया जाता है। केवल भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें मामूली कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।इस मौके पर हिसार लोकसभा प्रभारी सुभाष बराला, कृष्ण मिड्ढा, सुरेंद्र पूनिया, राजू मोर, ओमप्रकाश नैन, देवेंद्र अत्री, ओमप्रकाश थुआ, रिछपाल शर्मा, संदीप आर्य घोघडिय़ा, बलकार डाहोला, राज सिंह सैनी, डॉ. जिले सिंह राणा, श्रीकांत शर्मा, विक्रम चहल, अशोक कसूहन मौजूद रहे। इससे के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा किया गया।
