February 19, 2026

शिअद में चला अनुशासन का चाबुक, 8 बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया

चंडीगढ़ – पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की अनुशासनात्मक कमेटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिन 8 नेताओं को बर्खास्त किया गया है उनमें गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींढसा, सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा, स. सुरिंदर सिंह ठेकेदार और स. चरणजीत सिंह बराड़ शामिल हैं। शिअद में बीते कई दिनों से कलह चल रही है। शिअद में चल रहे असंतोष की वजह से पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर रखा है। वहीं, बागी गुट ने अकाली दल बचाओ लहर आंदोलन भी चलाया हुआ है। बागी गुट के नेताओं की मांग थी कि सुखबीर बादल को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *